केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, लॉन्च किया कैंपेन 'जेल का जवाब वोट से

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक है और अब उनकी अनुपस्थिति में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में केजरीवाल को ही अपना सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है. 

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को अपना कैंपेन लॉन्च कर दिया. पार्टी ने इस कैंपेन में अरविंद केजरीवाल को जिसमें नारे के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगाई गई है और उन्हें सलाखों के पीछे दिखाया गया है. मंगलवार से आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता  दिल्ली की चारों लोकसभा सीटों का दौरा करेंगे और इसी कैंपेन स्लोगन और तस्वीर के साथ वोट मांगेंगे.


'जेल का जवाब वोट से दिया जाएगा'

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक है और अब उनकी अनुपस्थिति में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में केजरीवाल को ही अपना सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है.  

आम आदमी पार्टी सांसद संदीप पाठक ने कैंपेन लॉन्च करते हुए कहा, 'आज केजरीवाल जेल में हैं. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है. अब यह जिम्मेदारी हमारे ऊपर है और दिल्ली की 2 करोड़ जनता के ऊपर है, हर परिवार के ऊपर है. दुनिया देख रही है कि केजरीवाल ने दिल्ली के हर परिवार के लिए इतना कुछ किया और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. अपने दुख और दर्द को अपनी छाती में रखें और जिस दिन चुनाव होगा उस दिन जेल का जवाब वोट से दिया जाएगा.'