आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें समय, कहां-कहां दिखाई देगा, भारत में सूतक काल मान्य है या नहीं, इस दौरान क्या करें, क्या न करें

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसमें पृथ्वी लगभग 7.5 मिनट तक अंधेरे के साय में रहेगी. ये सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा, इसका क्या समय होगा और इस दौरान क्या करें और क्या ना करें आइए जानते हैं.


साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को लग रहा है. आज लग रहे सूर्य ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसमें लगभग 7.5 मिनट तक आकाश में अंधेरा रहेगा. इस दौरान सूर्य नजर नहीं आएगा. सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. न्यूज़18 हिंदी को भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान क्या करें, क्या नहीं करें. ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कितने बजे लगेगा और यह किन-किन जगहों पर दिखाई देगा.

ग्रहण का समय?

भारतीय समय अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण रात करीब 09:12 से शुरू होगा और इसका समापन रात 01:25 पर होगा. इस दौरान भारत में रात रहेगी जिसके कारण ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका कोई प्रभाव होगा.