जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अंतर्गत नई सहकारी समितियों में इस साल चुनाव होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के बोर्ड के 11 पदों का आरक्षण करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम का प्रथम चरण 14 नवंबर को जारी होगा।
द्वितीय चरण हेतु निर्वाचन कार्यक्रम 16 नवंबर को जारी किया जाएगा। निर्वाचन पत्र की प्राप्ति, नियोजन पत्रों की जांच, नियोजन पत्रों की वापसी तथा प्रतीक चिन्हों तथा निर्वाचन में लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन तय तिथि में किया जाएगा। प्रथम चरण में इन सहकारी समितियों के चुनाव: पहले चरण में 20 नई सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। जिसमें कोड़िया (दुर्ग), कोलिहापुरी, करंजा भिलाई, मचांदुर, भेड़सर, डोड़की, घोटवानी, रौंदा, रहटादाह, बरहापुर, खिलोराकला, पाहरा, मुरमुंदा, बिरेझर, बोरीगारका, पंदर, डंगनिया, घुघवा, सावनी में होंगे। इसके लिए निर्वाचन पत्र 21 नवंबर को दिया जाएगा। इसके निर्वाचन पत्रों की जांच 24 नवंबर को होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आदेश जारी कर दिया गया है।
दूसरे चरण में इन सहकारी समितियों में निर्वाचन
दूुसरे चरण में 18 सहकारी समितियों में चुनाव होंगे। जिसमें आलबरस, नवागांव, राजपुर, माटरा, नंदौरी, फेकारी, गाड़ाडीह, सोनपुर जमराव, रिसामा, चंदखुरी, पाटन, सांकरा, झींट, टेमरी, पेन्ड्रावन, लिटिया, कन्हारपुरी, देवरी में होंगे। निर्वाचन पत्र 23 नवंबर को दिया जाएगा। इसके निर्वाचन पत्रों की जांच 26 नवंबर को होगा।