आदर्श आचरण संहिता का पालन में निर्माण कार्य के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

   बेमेतरा 16 मार्च 2024/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा आज  लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा की जा चुकी है। तथा घोषणा की तिथि से जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आदेश जारी कर सभी सरकारी निर्माण एजेंसियों को  निर्वाचन की घोषणा की तिथि से कोई भी ऐसा निर्माण कार्य प्रारंभ नही होगा जिसके संबंध में कार्यदेश जारी कर दिया गया है, परंतु वास्तव मे स्थल पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।  वे कार्य निर्वाचन समाप्ति के बाद ही प्रारंभ किये जा सकते है। यदि कोई कार्य वास्तव में प्रारंभ हो चुका तो उसे जारी रखा जा सकता है यह प्रतिबंध निर्वाचन समाप्ति तक संपूर्ण बेमेतरा जिले में प्रभावशील होगा।