मोखला में आठवीं के छात्रों को दी गई बिदाई

त्वरित खबरें

राजनांदगाँव। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोखला, संकुल भर्रेगांव में कक्षा छठवीं एवम सातवीं के छात्र छात्राओं द्वारा आठवीं के छात्र छात्राओं को बिदाई दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शालानायक गगन कुमार , उपशलनायक कु.खोमेश्वरी तथा अन्य छात्र छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का गुलाल लगाकर एवम पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया तत्पश्चात बच्चो के द्वारा गीत, कविता,भाषण एवम अन्य गतिविधियां आयोजित किया गया। अतिथियों के द्वारा कक्षा आठवीं के सभी छात्र छात्राओं का गुलाल लगाकर एवम् पेन देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आर. डी. साहू से. नि.प्रधान पाठक, डी. डी. साहू शिक्षाविद मा.शाला, जे. एल. साहू प्रधान पाठक प्रा. शाला, डी. के.चंद्राकर प्रभारी मा.शाला,देवकुमार साहू अध्यक्ष मा. शाला,महेंद्र निषाद अध्यक्ष प्रा. शाला, श्रीमती संगीता साहू उपाध्यक्ष, तुलदास ,तेजराम ,सुखराम , श्रीमती राधिका साहू, शिक्षकगण एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित थे सभी अतिथियों ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की एवम् शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी ने किया।विदाई कार्यक्रम के पश्चात न्योता भोज कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता समूह द्वारा खीर पूड़ी एवम् तुलदास साहू सदस्य एस.एम.सी.द्वारा अपनी पुत्री कु. यास्मीन साहू के जन्मदिन पर तरबूज वितरण किया गया