महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 14 नवंबर से पदयात्रा करेंगे। भिलाई के श्रीरामुलु पोटटी चौक में स्थापित प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ शाम 4 बजे से पदयात्रा की शुरुआत होगी। यह जन-जागरण पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए लाल मैदान पावर हाउस पहुंचेगी। जहां सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित विधायक देवेंद्र यादव के निवास में बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी मौजूद थे। बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसियों से अपील की गई है।