पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और बोले कांग्रेस के चश्मे का नंबर ऑल नेगेटिव

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम से देशभर में 1लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश का विकास देख कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। उसे समझ नहीं आ रही कि क्या करें। देश को देखने का कांग्रेस का नजरिया नहीं बदला है। कांग्रेस के चश्मे का नंबर ऑल नेगेटिव है। उसे सब दूर नकारात्मकता ही नजर आती है।पीएम मोदी ने ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड का उद्घाटन भी किया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेगा।