बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति द्वारा लगातार 9वे वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथ धाम पर समिति के सदस्यों द्वारा जलार्पण किया गया। यह हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि हमने हमारे अध्यक्ष स्व.ललन भाई के स्वप्न को साकार करते हुए यात्रा अनवरत जारी रखी। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का हम आभार व्यक्त करते हैं जो इस यात्रा में शामिल हुए आप सभी लोगों के संयम और धैर्य से ही यह यात्रा हर्षोल्लास के साथ पूर्ण हुई। यात्रा में हमारे द्वारा किसी को भी किसी प्रकार से कोई कष्ट हुआ है उसके लिए समिति को खेद है।हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगे भी आप सभी श्रद्धालुओं का साथ हमेशा बना रहेगा ।*
*पुनः सभी यात्रा में शामिल सभी आदरणीय सदस्यों का हृदय से आभार ,धन्यवाद*🙏🙏
*बोल बम ,हर हर महादेव*🙏