निखिल जैन के साथ अपनी पहली शादी पर उठे विवाद पर नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी छवि गलत तरीके से दिखाई गई, मैं ईमानदार हूं'

त्वरित खबरे

बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी संसद नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ अपनी पहली शादी पर उठे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। नुसरत ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस पूरे मामले में उनकी छवि गलत तरीके से पेश की गई है। नुसरत ने कहा, उन्होंने मेरी शादी के खर्चे नहीं भरे, ना उन्होंने मेरे होटल के बिल भरे हैं, मुझे उन्हें कुछ नहीं कहना। मैं ईमानदार हूं। मेरी छवि गलत तरीके से दिखाई गई और मैं अब सब क्लियर रही हूं। नुसरत ने आगे कहा कि किसी और को दोष देना आसान था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सुर्खियों में था नुसरत-निखिल का विवाद

नुसरत कुछ समय पहले पति निखिल जैन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई थीं। निखिल और नुसरत पिछले साल नवंबर से अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे जिसके बाद नुसरत ने मीडिया के सामने आते हुए निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था और उनपर अपने पैसों के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

वहीं, निखिल ने आरोपों पर कहा था कि शादी के बाद से ही नुसरत के व्यवहार में बदलाव आ गया था। नुसरत ने उनसे काफी पैसे उधार लिए थे। निखिल ने ये भी कहा कि बार-बार शादी रजिस्टर करवाने की बात कहने के बावजूद नुसरत ने उनकी बात नहीं सुनी और आनाकानी करते हुए इसे टालती रहीं।

2 साल पहले हुई थी शादी

निखिल और नुसरत की शादी तुर्की में 19 जून 2019 को टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। इसके आधार पर ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं। वे तो निखिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। निखिल और नुसरत दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। नुसरत ने 2019 में TMC के टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव जीता था।

निखिल ने कहा था बच्चा मेरा नहीं

पति निखिल से अलग होने के बाद नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी जोर पकड़ने लगी थीं। इस पर एक्ट्रेस ने कोई सफाई नहीं दी थी, लेकिन निखिल ने साफ कर दिया था कि यह बच्चा उनका नहीं है। उधर निखिल से अलग होने के बाद नुसरत का नाम लगातार बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता से जुड़ रहा है। दोनों ने फिल्म एसओएस कोलकाता में साथ काम किया था। 26 अगस्त को नुसरत ने बेटे को जन्म दिया था जिसके बर्थ सर्टिफिकेट पर यश दासगुप्ता का नाम लिखा हुआ था। हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में नुसरत मांग में सिंदूर लगाए हुए भी नज़र आई थीं।