सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर डटे हुए हैं। रायपुर में प्रदर्शन जारी है। इधर धान खरीदी की तैयारी प्रभावित हो रही है। सहकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक राज्य सरकार की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। कर्मचारी संघ के संरक्षक ईश्वर श्रीवास ने बताया कि प्रदर्शन को तीन दिन हो गए पर सरकार की ओर से चर्चा करने कोई सामने नहीं आएं हैं।
एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं ने मंच पर आकर आंदोलन का समर्थन किया। श्रीवास ने बताया कि मांग पूरी नहीं होगी तो धान खरीदी से दूरी बना लेंगे। विशेष रूप से मांग करते आ रहे हैं कि इस बार कमीशन की राशि में कटौती नहीं की जाए। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।