दुर्ग/05 फरवरी।नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व विभाग की करो की वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर करो की वसूली की जानकारी ली। बड़े बकायादारों पर की जा रही कार्रवाही एवं ऐसे बड़े बजायदारो की जानकारी ली गई जो कि कई वर्षों से करो की राशि का भुगतान नही कर रहे है उनके द्वारा राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व राजस्व उप निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि बड़े बकायादारो को अंतिम नोटिस भेजे अगर उनके द्वारा नोटिस लेने से इनकार किया जाता तो उनके घर मे नोटिस चस्पा करें एवं उनके द्वारा राशि जमा नही की जाती है तो कुर्की वारेंट जारी कर कार्रवाही प्रस्तावित करने कहा गया।उनके द्वारा स्पैरो कंपनी को भी टैक्स की राशि जमा समय पर वसूली नहीं किये जाने पर उनके कमीशन की राशि रोकने के निर्देश दिये।एवं स्पैरो कम्पनी को सख्त हिदायत दी गई कि कम्पनी के द्वारा अगर शत प्रतिशत वसूली नही की गई तो उन्हें कमीशन की राशि का भुगतान नही किया जाएगा एवं बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी करें। करो की राशि जमा नहीं करने पर समाचार पत्रों में उनके नामो को सार्वजानिक किया जाये।साथ ही साथ वसूली की कार्रवाही में स्पैरो कंपनी के साथ राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षकों को भी वसूली हेतु वार्डो पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए एवम इसके लिए तत्काल आदेश जारी करने कहा गया। नगर निगम द्वारा करो की राशि वसूलने हेतु टीम गठित कर दी गई है।एवं प्रतिदिन वसूली का टारगेट दिया गया है।वसूली नही करने पर संबधित टीसी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाही प्रस्तावित किया जाएगा,जिसके तहत राजस्व अधिकारी व राजस्व उप निरीक्षक एवं उनके सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा वसूली की कार्रवाही प्रारंभ की गई जिसके तहत आज करो की राशि वसूल गई एवं प्रतिदिन रविवार अवकाश के दिन भी स्पैरो कंपनी के द्वारा करो की राशि वसूली की जाएगी।अतः करदाताओं से आग्रह है कि अपने अपने भवनों के करो की राशि आवश्यक रूप से जमा कर देवे और कार्रवाही से बचें।