बड़ी खबर : रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई जिलों में 47 ठिकानों पर IT की रेड

त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

रायपुर. रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलो में पिछले 48 घंटों से आयकर की छापेमार कार्रवाई जारी है. आयकर विभाग की टीम ने चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत 47 ठिकानों पर दबिश दी है. इस कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हैं.

बता दें कि, बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. आयकर टीम ने अब तक 2 करोड़ से अधिक नगदी, ज्वेलरी समेत कई अहम दस्तावेज ज़ब्त किए हैं.

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री समेत बिल्डर्स और कारोबारियों से पुराने सौदे की जानकारी ली जा रही है.