छठ महापर्व:व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि, आज करेंगी 36 घंटे का व्रत पूरा

त्वरित खबरे

सुबह सूर्य अर्ध्य देकर की गयी अपने बच्चो की लम्बी उम्र की कामना

आस्था का महापर्व छठ बुधवार को ट्विनसिटी समेत जिलेभर में बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तालाबों में परिवार सहित पहुंचकर छठी मैय्या की पूजा की। सबसे पहले तालाब किनारे बनी वेदियों पर गन्ने का मंडप सजाया। फिर छठ माता की पूजा के साथ घरों से सिंजारे (टोकनी, सूपा) में सजाकर लाए फल, मिठाइयों और पारंपरिक पकवान ठेकुआ आदि का भोग लगाया। शाम को जैसे ही सूर्य अस्त होने को चला, व्रतियों ने तालाब में कमर तक पानी में उतरकर अर्घ्य अर्पित किया।


महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद अब व्रती गुरुवार सुबह फिर छठ घाटों पर जुटेंगे। इस दौरान भी छठी मैय्या की पूजा कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री, विधायक समेत अन्य लोगों ने यहां पूरे विधि विधान से पूजा की। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी व्रत रखकर सेक्टर-2 के तालाब में पूजा की। व्रती महिलाएं अपने पतियों के साथ भोग प्रसाद को सिर पर उठाकर तालाब पहुंचे। जमकर पटाखे भी फोड़े।


सूर्योदय की मोहक तस्वीर

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने व्रतियों से की मुलाकात
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने छठ मइया की पूजा कर भिलाईवासियों और प्रदेश की खुशहाली व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भेंट करते हुए उनका हालचाल जाना। कहा कि सूर्य देव विपुल ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ एकमात्र पर्व है जहां हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जिससे नई सुबह और नई उम्मीद के साथ हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार हो।

सेक्टर-1: सेक्टर-1 के तालाब में छठ पूजा के साथ ही लोगों ने मास्क लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। यहां पर 21 हजार दीए जलाकर कोरोनाकाल में दिवंगत हुए वारियर्स को श्रद्धांजलि दी। आदि ने सहयोग दिया।

उतई में भी% सूर्य आराधना का छठ पूजा उतई सहित आसपास के गांवों में भी बड़े उत्साह से किया गया। इस अवसर पर तालाब में बने घाटों पर व्रती महिलाएं पूजा करने पहुंची। बुधवार को ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया।

कुम्हारी में भी: कुम्हारी में छठ की पूजा की गई। इस मौके पर नपा अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, मनहरण यादव, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष पीएन दुबे, फिंगेश्वर साहू, आशीष शुक्ला उपस्थित थे।