भिलाई सेक्टर 2 ट्विनसिटी के तालाबों में उमड़ी भीड़, 150 से ज्यादा जगहों पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

त्वरित खबरे

 बुधवार की शाम आस्था के महापर्व छठ पर पूजा के लिए हजारों की संख्या में व्रती ट्विनसिटी के तालाबों में जुटे। शाम करीब सवा पांच बजे घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को भक्तों ने पूरे भाव से अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी की गई संध्या अध्र्य देख कर पूजा की गई ..


दिवंगत कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि अर्पित
पूजा के लिए जुटे व्रतियों ने कोरोनाकाल में दिवंगत हुए कोरोना वारियर्स को श्रद्धांजलि देने 21 हजार दीप भी जलाए। साथ ही लोगों को जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। समिति के वशिष्ट नारायण मिश्रा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए यह पहल की गई। इधर सेक्टर-2 के तालाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय शामिल हुए। सीएम ने सेक्टर-2 तालाब के लिए 1 करोड़ की घोषणा की।


150 जगहों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
दुर्ग, भिलाई सहित आसपास के 150 से ज्यादा तालाबों में बुधवार की शाम बेदी पूजन के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। गाजेबाजे के बीच उत्तर प्रदेश व बिहार से आकर यहां बसे परिवारों ने छठी मइया की पूजा-अर्चना की।