भिलाई - बीएसपी में नई प्रमोशन पालिसी से ब्लास्ट फर्नेस, बीआरएम और ओएचपी विभाग के 304 लोगों को प्रमोशन मिला। इंटक यूनियन ने कहा कि 35 साल पुरानी प्रमोशन पालिसी बदल कर नई पालिसी लागू करने से संयंत्र के कर्मचारियों को फायदा हो रहा है।
संयंत्र प्रबंधन एवं इंटक यूनियन के मध्य यह समझौता बहुत सोच विचार कर कर्मचारी हित में से लागू किया गया। इसमें चार्जमैन के पद को यथावत रखा गया है। अभी तक संयंत्र के एसएमएस-3, ब्लास्ट फर्नेस, ओएचपी एवं बीआरएम में पदोन्नाति आदेश वितरण किया गया।
भिलाई स्पात संयंत्र एवं स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक ने कर्मचारियों के 35 साल पुरानी प्रमोशन पालिसी में सुधार करके प्रबंधन एवं इंटक यूनियन के मध्य नान एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पालिसी समझौते के तहत एसएमएस-3 में नया डीपीसी बनाया। नई प्रमोशन पालिसी को लागू किया गया। इंटक द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इसके तहत दिसंबर 2020 में कार्यरत कर्मचारियों में 127 प्रमोशन मिला।
संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं बीआरएम और ओएचपी विभाग में प्रमोशन पालिसी लागू की गई। जिसमें ब्लास्ट फर्नेस में 183 लोगों का प्रमोशन हुआ। डी कलस्टर में 67 कर्मचारियों को चीफ मास्टर आपरेटर चीफ मास्टर टेक्नीशियन पर पदोन्नात हुए हैं। सी क्लस्टर में मास्टर आपरेटर मास्टर टेक्नीशियन, बी कलस्टर में ओसीटी एवं एक कलस्टर में 114 कर्मचारियों को दिसंबर 2020 से प्रमोशन मिला। इसमें से अधिकतर लोग बहुत समय से एक ही पद नाम पर थे।