छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीएसएफ के जवानों की गाड़ी हुई दुर्घटना शिकार हो गई है. बताया जा रहा कि बीएसएफ के जवान 407 मेटाडोर में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें 15 जवान हुए घायल हुए हैं. जिनमें से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. यह हादसा अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास का बताया जा रहा है. वहीं नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हैं.