भारत की 31 साल की भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से अपने संन्यास का ऐलान कर लिया। भारत को 20216 रियो ओलंपिक में पदक दिलाने वाली यह महिला पहलवान अब मैट पर लड़ती हुई नजर नहीं आएंगी। दरअसल बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया।इतना ही नहीं वे रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गई हैं।
भारत के लिए ओलंपिक में जीत चुकी हैं मेडल
31 साल की साक्षी मलिक भारत के लिए 2016 रियो ओलिंपक में 58 किलो भारवर्ग में ब्रांज मेडल जीता था और वह भारत की तरफ से महिला कुश्ती में ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं थीं। इसके अलावा उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था जबकि 2018 में ब्रांज जबकि 2014 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने चार बार देश का नाम रोशन किया था और मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी।
साक्षी ने रोते हुए कहा, शोषण के लिए तैयार रहिए
साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा, आज जो महासंघ का अध्यक्ष बना है...हमें पता था वही बनेगा..। वह बृजभूषण के लिए बेटे से भी प्यारा है..। जो अब तक परदे के पीछे से होता था अब खुले आम होगा, हम अपनी लड़ाई में कामयाब नहीं हो पाए। हमने हर किसी को अपनी बात बताई है। पूरे देश को पता होते हुए भी सही इंसान नहीं बना। मैं अपने आने वाली पीढि़यों को कहना चाहती हूं कि शोषण के लिए तैयार रहिए।