सी.सी रोड निर्माण में ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा बेकार सीमेंट

त्वरित खबरें

छुरिया। सीसी रोड निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सीमेंट का उपयोग करने से 4 से 5 दिन में रोड से डस्ट वा रेत बाहर आना शुरू होने से वार्ड वासियों ने ठेकेदार के खिलाफ लामबंद होकर लिखित शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत को दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 ,6 व 7 में सीसी रोड निर्माण कार्य कोल्हू राम के घर सेअकील खान के घर तक कुल लागत राशि 211000  दो लाख ग्यारह हजार और स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया के घर से लेकर सिद्दीक कुरैशी की दुकान तक कुल लागत राशि 266000  दो लाख छैसठ हजार रुपए का निर्माण कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव ने किया है ,जिसकी गुणवत्ता पर वार्ड वासियों ने सवाल उठाया है और लिखित शिकायत सीएमओ  के नाम किया है जिसमें लिखा गया है कि कोलू राम घर से अकील खान के घर तक बना हुआ सीसी रोड महज सप्ताह भर नहीं हुआ है और उखड़ना शुरू हो गया ।इस प्रकार राजिंदर पाल सिंह भाटिया के घर से सिद्दिक कुरैशी के घर तक बना सड़क 2 माह के बाद पूरा खराब हो गया है। शिकायत में प्रमुखता से लिखा गया है कि ठेकेदार एक भी दिन पानी तराई ही नहीं किया है ठेकेदार के मनमानी के चलते हैं यह सीसी रोड भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया है ।वार्ड वासियों ने सी एम ओ से निवेदन किया है कि ठेकेदार के द्वारा बनाया गया सीसी रोड की जांच कर ठेकेदार के ऊपर उचित कार्रवाई करते हुऐ सीसी रोड को पुनः गुणवत्तापूर्ण बनवाने की गुहार लगाए हैं।

शिकायतकर्ता वार्डवासी गणों में  पूर्व एल्डरमेन नाथू रजक ,रविंद्र रजक, रुखसाना बानो,तेज बाई निषाद, धनसिंग रजक, विष्णु दयाल निर्मलकर, इकबाल खान ,नसीम बानो ,रूपाली सिन्हा ,शाहिद खान ,जनक रजक, रामशिला बाई ,मोहम्मद इकबाल मोहम्मद अमन ,सरोज बाई ,सिद्दीक कुरैशी ,जमील कुरैशी ,अकील खान आदि हैं।