बलौदाबाजार- जिले में आंवला नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है| महिलाओं ने आज आंवला के वृक्ष की पूजा-अर्चना की| वहीं एक दूसरे को सौभाग्य का प्रतीक सिंदूर लगाया| बलौदाबाजार में यश फिटनेस क्लब के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्लब परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और आंवला नवमी पर वृक्ष की पूजा-अर्चना की |

महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे भोजन बनाकर प्रसाद ग्रहण किया |वहीं भाटापारा शहर थाने में भी पुलिस परिवार ने इसका आयोजन किया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया |इस मौके पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया |