कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में राजीव भवन के सामने कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन......कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को टिकट दिए जाने का कर रहे मांग…

त्वरित ख़बरें

रायपुर- कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है| पामगढ़ से रायपुर पहुंचे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने प्रदर्शन किया| कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए गोरेलाल बर्मन को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं |

केवल गोरेलाल बर्मन के समर्थकों में ही नहीं बल्कि शेषराज हरबंश को टिकट दिए जाने से अनेक कांग्रेस नेताओं में भी रोष देखने को मिल रहा है| पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सालों से लगातार काम कर रहीं पूर्व लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्व. परसराम भारद्वाज की बेटी रोमा परसराम भारद्वाज ने भी टिकट नहीं मिलने पर सोशल मीडिया में अपना दर्द बयां किया  है |

रोमा भारद्वाज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘टिकट उन्हीं को मिलता है, जिनके पास जुगाड़ होता है |बाकी सर्वे तो फसल का भी होता है, लेकिन बीमा नहीं मिलता |