सर्व समाज समरसता महिला समिति ने दीपावली मिलन समारोह में निर्धन व असहाय महिलाओं को साड़ी और दीप देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति अस्पताल चिखलाकसा के संचालक डॉक्टर मंजिता ठाकुर थे। विशेष अतिथि के रूप में पुरोबी वर्मा, ईला दीवान, मंजू कन्नौजया, पवन गंगबेर, तोरण लाल साहू, कृष्णा साहू थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्या साहू ने की। कार्यक्रम में मां कर्मा जसगीत मानस मंडली व मां अम्बे जसगीत मानस मंडली ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 200 से अधिक निर्धन एवं असहाय महिलाओं को दीपावली पर्व पर साड़ी व दीप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नंदा पसीने, साक्षी खटवानी, भारती भगत, गीता मरकाम, वीणा साहू, रामेश्वरी कैवर्त, संगीता रजक, मेधा साहू, अनुराधा सिंग, द्रोपती साहू, पूजा तेजवानी, दामिनी साहू, देवन्नतिन पारकर, गीतांजलि ढंडाले, मंजू साहू, कल्पना बम्बोले, लक्ष्मी सेठी, रानू साहू, अनिता, मंजुला, भावना नायक, रंजना निर्मलकर, ललिता साहू, सुरजीत कौर, भुनेश्वरी सोनवानी, सोनिया सिंग, राजेश्वरी साहू, विमला साहू उपस्थित रहे।