भिलाई -: भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं ही होती हैं । जहां एक तरफ भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने ट्रेनिंग दे रहा है और स्पेशल ड्राइव चला रहा है । वही संयंत्र के भीतर सड़कों की खराब हालत दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है । कर्मचारियों की शिकायत के बावजूद भी मरम्मत की तरफ कोई पहल नहीं दिया जा रहा है । ऐसा ही एक खतरनाक गड्ढा जल प्रबंधन विभाग के पंप हाउस -2 के सामने है। विभागीय कर्मचारी इसकी शिकायत कई स्तर पर कर चुके हैं । बावजूद इसके इसमें सुधार नहीं हुआ है।
पंप हाउस -2 के सामने सड़क के बीच लोहे की एक मोटी प्लेट है और उसके और सड़क के बीच एक बड़ा गड्ढा सा बन गया है । जिसमें दो पहिया वाहन का चक्का फंसने से गाड़ी गिरने का खतरा भी बढ़ गया है । इसी तरह लोहे की प्लेट पूरी तरह चिकनी हो चुकी है । पानी गिरने के उपरांत उस पर क्लिप होने का खतरा भी बना रहता है।
पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से 4 मिलियन तन इकाइयों की तरफ जाने वाली यह सड़क संयंत्र के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इस सड़क पर से ज्यादातर कर्मचारी आना-जाना करते हैं। इसके साथ साथ और फाइल्स लेकर जाने वाली बड़ी गाड़ियां भी इस रास्ते से जाती हैं । ऐसे में गड्ढे में हंसकर गिरने पर चालक पीछे से आ रहे बड़ी गाड़ी के नीचे तक आ सकता है।