बीएसपी में ब्लास्ट फर्नेस 7 के कैपिटल रिपेयर ने नहीं पकड़ी रफ्तार

त्वरित खबरे

भिलाई इस्पात संयंत्र की दूसरी सबसे बड़ी फर्नेस ब्लास्ट फर्नेस -7 को अगस्त महीने से कैपिटल रिपेयर के लिए बंद किए जाने के बाद करीब ढाई महीने का समय बीत चुका है । लगभग 150 दिन के लिए रिपेयर में ली गई है ।

भिलाई -: भिलाई इस्पात संयंत्र की दूसरी सबसे बड़ी फर्नेस ब्लास्ट फर्नेस -7 को अगस्त महीने से कैपिटल रिपेयर के लिए बंद किए जाने के बाद करीब ढाई महीने का समय बीत चुका है । लगभग 150 दिन के लिए रिपेयर में ली गई है ।फर्नेस में मरम्मत का काम काफी सुस्त चाल से चल रहा है । अभी रिपेयर का 20 फीसद कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है । इस वर्ष के वार्षिक उत्पादन योजना के तहत जून माह से लंबित ब्लास्ट फर्नेस -7 कैपिटल रिपेयर को अगले 5 महीने में पूरा करने की योजना बनी थी जबकि अभी ज्यादातर कार्य शुरुआती स्तर पर ही हैं। ब्लास्ट फर्नेस -7 में प्रतिदिन 4000 टन हाट मेटल का उत्पादन होता था। जो रिपेयर के कारण नही हो रहा है।

टाप इक्विपमेंट से लेकर फर्नेस के हर्थ लेवल में मरम्मत का काम किया जाएगा। जिसमें सेल प्लेट बदलने कूलर, ट्यूटर के साथ साथ स्ट्रक्चर में भी काफी काम होना है और तब तक ब्लास्ट फर्नेस 1, 4,5,6 और 8 से हाट मेटल का उत्पादन किया जाएगा । ब्लास्ट फर्नेस -7 की उत्पादन क्षमता 4000 टन हाट मेटल प्रतिदिन है ।फर्नेस -7 का कैपिटल रिपेयर करीब 150 दिन के भीतर पूरा करने की योजना है। जबकि जानकारों के मुताबिक इसमें 8 से 9 महीने तक का समय लग सकता है । इस वर्ष हाट मेटल का उत्पादन का पूरा भार अब ब्लास्ट फर्नेस -8 और 4 पुरानी ब्लास्ट फर्नेस में हो रहा है

ब्लास्ट फर्नेस -7 के कैपिटल रिपेयर में काम कर रहे ठेकेदारों के अनुसार सुस्त काम का एक पहलू स्पेयर पार्ट और स्ट्रक्चर की कमी भी बताई जा रही है । जहां अभी तक हर्थ लेवल में जाम हुआ मेटल को क्लियर नहीं किया जा सका है । वही स्ट्रक्चर के लिए भी प्लेट कूलर आदि उपलब्ध नहीं है। ज्यादातर सामान बीएसपी को डिलीवर नहीं हुआ है या मरम्मत एजेंसियों को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है । सामान की उपलब्धता में देरी के कारण जुड़ी एजेंसियों को आर्थिक नुकसान का खतरा भी मंडराने लगा है।