5 करोड़ का डामरीकरण के कार्य का हुआ शुभारंभ.... विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल....

त्वरित ख़बरें - दुर्ग संवादाता

-बरसात के बाद पुनः शुरू हुआ गड्डो को सड़कों से मुक्त करने का अभियान....

दुर्ग- शहर के वरिष्ठ विधायक विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर बरसात के समाप्त होते ही कुल 29 वार्डो में जर्जर सड़को को 505 लाख से गड्ढे मुक्त करने के लिए डामरीकरण के कार्य की  पुनः शुरवात बरसात के पहले भी 20 करोड़ से प्रमुख सड़के व पटरी पार सहित 60 वार्डो में यह कार्य किया गया थ वोरा ने कहा भाजपा सरकार के समय लोगो को यातायात में बहुत असुविधा होती थी  लगातार वार्डो के दौरे के समय लगातार आमजन द्वारा शिकायत मिलती थी अब अधिकांश सड़को को कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ो रूपये सड़क संधारण में  मिलने से दुर्ग के सड़को में बदलाव आया है |

जिससे जनता को धूल मुक्त  व  प्रकाश से यातायात हुआ सुगम  महापौर बाकलीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के समय फील्ड में रहकर गुणवत्तापूर्ण सड़के बनवाये साथ ही जल्द ही कार्यो को पूर्ण करे इस दौरान एम आई सी प्रभारी पार्षद व एल्डरमेन उपस्थित थे |