दुर्ग / आयुष विभाग जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग डॉ जी पी तिवारी सर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरीष्ठ नागरिक सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद भवन, दुर्ग में आयोजित कर निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ जय प्रकाश चंद्राकर (विशेषज्ञ आयुर्वेद), डॉ सुमन साहू (आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर), डॉ एकता चन्द्राकर (होमियोपैथ मेडिकल ऑफिसर) , स्टाफ में श्री दुजेन्द्र देवांगन, श्रीमती मंजू बाला राम , भिलेन्द्र वर्मा, विजय साहू व नितिन बैस में अपनी सेवाएं दी।