दुर्ग/धमधा/आज दिनांक 27.09.2023 को कुम्हारी के समीपस्थ ग्राम पंचायत मुर्रा विकासखंड धमधा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला पंचायत दुर्ग द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत वाटर एड इंडिया दुर्ग द्वारा स्कूल, पंचायत के सफाई कर्मियों, ग्राम पंचायतों से घर घर से कचरा एकत्रित करने वाली स्वछाग्रहियो, नाली सफाई कर्मियों और सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े स्वच्छता कर्मियों को ग्रामीण मास्टर ट्रेनर के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमे मास्टर ट्रेनर के रूप में ग्राम पंचायत ढाबा से कुंती गेंडरे, पंचदेवरी से पूजा सोनके, कपसदा से दुर्गा विश्वकर्मा, खपरी से कृष्ण कुमार साहू, मुर्रा से गजेंद्र बंजारे और कंडरका से हनेश्वर पाल ने प्रशिक्षण प्रदान किया। सरपंच नागेश चंद्रवंशी ने प्रशिक्षण के विषय में कहा की सफाई कर्मियों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और इस प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाए दी, सचिव हुकुमचंद बंजारे ने वाटर एड के इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वाटर एड के जिला समन्वयक सौरभ कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि हम सभी मिलकर ही स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखेंगे तब ही गांव स्वच्छ एवम स्वस्थ होगे समुदाय सहजकर्ता सुरेश कापसे द्वारा स्वच्छता कर्मियो के सम्मान की बात पर जोर देते हुए कहा गया की आपसे ही गांव और शहर स्वच्छ रहते हैं इसलिए आप सब स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें और सदेव सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करे। असुरक्षित सफाई और सुरक्षित सफाई, स्वच्छता के लिऐ क्या करें क्या ना करें विषय पर मनोज बनिक द्वारा जानकारी प्रदान की गई। जनपद पंचायत धमधा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक रिपुसुदन उमरे द्वारा इस पूरे प्रशिक्षण को आयोजित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस प्रशिक्षण में वाटर एड इंडिया दुर्ग की एम आई एस ऑफिसर हेमा देवांगन सहित मुर्रा ढाबा सांकरा पंचदेवरी खपरी कपसदा मोहंदी कडरका के 05 - 05 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंत में समस्त प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवम वाटर एड इंडिया दुर्ग के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।