जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग सुपोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण एवम औषधि वितरण किया गया

त्वरित खबरें

दुर्ग/आज दिनांक 23.09.23 को पोषण माह निमित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग से संजीवनी बालिका छात्रावास दुर्ग में सुपोषण माह के अंतर्गत 102 छात्राओ व किशोरी बालिकाओ एवम 3 स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवम औषधि वितरण किया गया  । 

सुपोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता , निबंध पाठ व कविता पाठ का आयोजन कर बच्चो को सुपोषण के प्रति जागरूक करते हुए पुरस्कार वितरण करके प्रोत्साहित किया गया । जिसमे चित्रकला में प्रथम स्थान रागिनी साहू, द्वितीय स्थान रत्ना थापा व तृतीय स्थान प्रीति ठाकुर को दिया गया । निबंध पाठ चाँदनी कौसले व माही चौधरी ने व कविता पाठ लीलेश्वरी साहू व विमला कुम्हार द्वारा किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ सुमन साहू , डॉ एकता चंद्राकर , डॉ रुबीना अंसारी ,छात्रावास अधीक्षिका धनेश्वरी साहू एवं स्टाफ में मंजू राम, सीमा साहू (फार्मासिस्ट)व नितिन उपस्थित रहे ।