कसडोल में हुई 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 के तलवारबाजी इवेंट्स में स्वामी दुर्ग के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण समेत 20 पदक जीते। इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल जंजगिरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्पर्धा में दुर्ग संभाग का 72 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। इसमें 20 खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल बीएमवाय जंजगिरी के थे।
इस प्रतियोगिता में नुपूर वर्मा, चेतना साहू, रूद्र प्रताप, माही साहू, चंचल यादव, खुशी साहू, दीपांशु, हर्ष रजक, टोमन और धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह रितिका चतुर्वेदी, ईशान कुमार साहू, दिव्यांश साहू, लीना साहू, चित्रांश और उदयभान ने रजत पदक जीते। स्पर्धा में जिज्ञासा साहू, तनुजा साहू, पंकज कुमार साहू और दिगेश्वर साहू को कांस्य पदक मिला। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में इनाम दिया गया। बालिका टीम की कोच देमेश्वरी वर्मा और बालक टीम के कोच निखिल जांभुलकर थे। टीम के मैनेजर मृत्युंजय शर्मा थे।
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शालेय फेंसिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। इसमें दीपांशु, लीना साहू और नुपूर वर्मा शामिल हैं। यह तीनों खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय शालेय तलवारबाजी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।