प्रधान पाठक रामाधार साहू ने 40 वर्षो तक दी अपनी सेवाएं...विदाई सम्मान समारोह आयोजित...

त्वरित ख़बरें- राजनंदगांव संवादाता

राजनंदगांव।  शासकीय पूर्व माध्यमिक  शाला मोखला के प्रधान पाठक रामाधार साहू के सेवानिवृत होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  विदाई समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात  छात्र-छात्राओं ने शाला परिवार एवं  ग्रामीणों ने विदाई समारोह को यादगार बनाते हुए गाजे बाजे के साथ गली भ्रमण करते हुए स्वागत सम्मान किया। शाला प्रंगाण मे बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।शाला परिवार एवं ग्रामीणों ने प्रधान पाठक रामाधार साहू को फुलमाला  पहनाकर शाल, श्री फल,मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया । 

प्रधान पाठक रामाधार साहू ने 40  वर्ष तक अपनी सेवाए दी , 30 जून 2023 को सेवानिवृत हुए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोखला को पिंटर मशीन उपहार स्वरूप दान किया।


प्राचार्य एस.विजयन ने प्रधान पाठक रामाधार साहू के शिक्षा के क्षेत्र मे दिए गए  उनके कार्यो की सराहना की और समस्त शिक्षकगण की ओर से बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।शाला परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेटकर   कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, लगन एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ की  गई हैं  तथा राष्ट्र ,समाज और छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं उन्नति में अपने योगदान दिया है। अपने-अपने सत्कर्मों से हम सबके हृदय में स्थान बनाया हम आपको सदैव याद रखेंगे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर हम आपके सुखी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामाधार साहू प्रधान पाठक ,कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती एस. विजयन  संकुल प्राचार्य ,विशेष अतिथि अमेरिका साहू सरपंच, भूपेश  साहू संकुल समन्वयक ,देवकुमार साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, महेंद्र निषाद संस्था प्रमुख ,डी.के. चंद्राकर,जे.एल.साहू, डी.के. नामदेव .आर.के.यादव, प्रीति चतुर्वेदी,डी.सी.साहू ,एम.के.साहू, श्रीमती यामिनी ठाकुर ,प्रेम शंकर साव,  ,धनेश्वर साहू, टेकराम साहू, तुकज  राम,नारायण साहू ,परदेसी राम साहू,आर.बी. साहू, निर्मल हिरवानी  ,संगीता साहू, रुखमणी साहू,कलिंन्द्री साहू, तुलदास साहु, टेक राम साहू, सुख राम साहू, डॉ. हेमंत साहू, युवराज हिरवानी, अनुसुईया यादव ,रामाधार साहू परिवार के सदस्य,पालक गण छात्र छात्रए एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रीति चतुर्वेदी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डी.के.चंद्राकर ने किया।