छुरिया- खुज्जी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती गीताघासी साहू को घोषित हुई है। विधानसभा चुनाव के संचालन लिए विधानसभा "स्तरीय मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। खूबचंद पारख वरिष्ठ भाजपा नेता ने फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से खूबचंद पारख, पूर्व सदस्य 20 सुत्रिय क्रियान्वय समिति सदस्य, रमेश पटेल अध्यक्ष,सचिन बघेल वरिष्ठ नेता, जिला भाजपा, गीता घासी साहू भाजपा प्रत्याशी, एम, डी, ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदेश अनु, जनजाति मोर्चा, रविन्द्र वैष्णव जिला महामंत्री , जिला भाजपा, चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना जिला उपाध्यक्ष,हिरेन्द्र साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, कमलेश सारस्वत जिलाध्यक्ष, श्रीमती ललिता चन्द्रवंशी, मंत्री जिला भाजपा, मोनू बहादुर, जिलाअध्यक्ष, भाजयुमो, मंडल अध्यक्ष अजय पटेल,गुलाब गोस्वामी मंडल अध्यक्ष , बोधन साहू मंडल अध्यक्ष सहित कार्य कर्ताओ की बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।