अंबागढ़ चौकी। ग्राम ब्रम्ह्मण भेड़ी में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष व खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू,योगमाया साहू जनपद सभापति छुरिया,मोनी साहू जनपद सदस्य ,अरुण साहू आदि के अतिथ्य में हुआ। आयोजक समिति एवं ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू के पहुंचने पर जोरदार स्वागत सम्मान किया और बैच ,तिलक लगाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीताघासी साहू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं खेल के क्षेत्र में देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि खेल से ही लोगों में आपसी प्रेम ,सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है, इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता भी रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है ।सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने ग्राम और क्षेत्र का नाम रोशन करें।