प्रतिभा सम्मान समारोह में 100 प्रतिभावान: विद्यार्थियों एवं 20 उत्कृष्ट शिक्षको का सम्मानित हुए....

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

अम्बागढ़ चौकी-  आदिवासी विकास एवं उत्थान संगठन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, ग्राम पंचायत चिल्हाटी हायर सेकेण्डरी परिवार के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान एवं मोटिवेशन कार्यक्रम में 100 प्रतिभावान विद्यार्थियों,20 उत्कृष्ट शिक्षकों सम्मान समारोह ग्राम चिल्हाटी में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. आर. आचला आईपीएस ने कहा बड़े अधिकारी बनना है तो आपके बेसिक शिक्षा की जानकारी अच्छी होनी चाहिए आप आईएएस अधिकारी, आईपीएस अधिकारी आप लोग भी बन सकते है।जिसके लिए कठिन मेहनत करनी की आवश्यकता है आप निश्चय सफल होगे। के.आर मंडावी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अम्बागढ़ चौकी ने कहा आप प्रोफेसर की तैयार करनी आप स्नाकोत्तर के बाद नेट एवं सेट पास करनी पड़ेगा।

चंद्रेश ठाकुर ने आपने नैतिकता एवं सामाजिक मूल्य अच्छा हो आप बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।लेकेश्वर ठाकुर कंप्यूटर की जानकारी बताई। धर्मेंद्र सारस्वत प्राचार्य शासकीय हायर सेकंडरी चिल्हाटी ,खेमू भंडारी थाना प्रभारी चिल्हाटी पुलिस विभाग की जानकारी बताया, नीलकंठ कोमरे, अरविंद गोटे,शंकर कुंजाम,  श्रीराम कुंजाम, जीत लाल चंद्रवंशी,जितेंद्र नेताम कृषि विभाग जानकारी बताया ।


स्वागत भाषण योगेंद्र कोड़ापे ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने नीलकंठ कोमरे , भास्कर ठाकुर, लेखराम ठाकुर,अनिल ठाकुर,सुभाष कोमा रतन ठाकुर,राजू निर्मलकर,यशवंत निर्मलकर,वामन चंद्रवंशी, दिलीप खरे, मनोज चंद्रवंशी, संतोषी भुआर्य, धर्मेन्द्र सिंहा,बुधराम पंडारोई,योगेंद्र देवांगन,समस्त शिक्षक गण का विशेष योगदान रहा है।मंच संचालक भास्कर ठाकुर ने किया। उक्त जानकारी प्रतिभा सम्मान एवं मोटिवेशन कार्यक्रम के संयोजक नीलकंठ कोमरे ने दिया।