जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में पुष्यनक्षत्र में स्वर्णप्राशन एवम स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

त्वरित ख़बरें

दुर्ग/ त्वरित ख़बरें / आज दिनांक 11.09.23 को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में पुष्यनक्षत्र में स्वर्णप्राशन एवम स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती अनिता सिंग ( परियोजना अधिकारी , ICDS दुर्ग शहरी), श्रीमती श्वेता उत्तम सिंह ( पर्यवेक्षक , सेक्टर तितुरडीह) ,श्रीमती  हुमेश्वरी चौरे ( पर्यवेक्षक , सेक्टर उरला),      सुश्री रेखा नेताम( पर्यवेक्षक , सेक्टर पाटणकर कालोनी) उपस्थित रहे । कार्यकर्ता सोनिया मानिकपुरी, रेखा मानिकपुरी, शैल देवांगन, सुलोचना ठाकुर, दुर्गावती एवम सहायिकाए त्रिवेणी साहू, पदमनी दुबे, तुलसी राजपूत, हेमलता राजपूत, माया साहू का सहयोग रहा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ जया साहू , डॉ सुमन साहू , डॉ लक्ष्मी मार्कण्डेय ,डॉ एकता चंद्राकर , डॉ शैलेंद्र ठाकुर द्वारा 140 बच्चो को स्वर्णप्राशन कराया गया।प्रभारी डॉ जया साहू द्वारा स्वर्णप्राशन के महत्व के बारे में बताया गया।