महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए....अग्रवाल सभा ने की समितियों की घोषणा...21 दिनों का होगा समारोह...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

रायपुर- अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समितियों की घोषणा कर दी है. इस बार जयंती कार्यक्रम 21 का होगा. अग्रवाल सभा जयंती प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन और सुभाष अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने 15 अक्टूबर को मनाए जाने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव २०२३ के लिए सोमवार को विभिन्न समितियां घोषित की है |