वाद विवाद में सेक्टर 10 स्कूल की जेनिफर और सुमीत विजेता

त्वरित खबरे

भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्या आत्मनिर्भर भारत केवल ईमानदारी से संभव है विषय पर आयोजित स्पर्धा में अंग्रेजी माध्यम में पक्ष पर बोलने पर प्रथम पुरस्कार जेनिफर प्रसाथ, द्वितीय अर्शप्रीत कौर तथा तृतीय पुरस्कार तान्या घोष ने प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रतियोगिता विपक्ष में प्रथम पुरस्कार शंकराचार्य स्कूल, हुडको की प्रिशा के एस, द्वितीय पुरस्कार परिमल कौर व तृतीय पुरस्कार आर्य आनंद नौलेकर ने प्राप्त किया। हिंदी माध्यम में वाद-विवाद के पक्ष में प्रथम पुरस्कार बीएसपी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के सुमीत कुमार सिंह, द्वितीय तेशु गौतम तथा तृतीय पुरस्कार हिमानी चक्रधारी ने प्राप्त किया। विपक्ष में प्रथम पुरस्कार बीएसपी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की तनीषा गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार अंशिका तिवारी व तृतीय पुरस्कार प्रिया कुशवाहा ने प्राप्त किया।