भिलाई / सेक्टर 2 तालाब जो कई सालों तक उपेक्षित रहा, पूर्व जनप्रतिनिधियों ने इस तालाब को लेके बड़े बड़े वादे किये मगर यहाँ तालाब दिन प्रतिदिन अपने आभामंडल को खोता रहा, सेक्टर 2 के युवा नेता हरीश सिंह ने इस तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण व सेक्टर 2 के रहवासियों की भावनाओं से जुड़ी इस मांग को माननीय विधायक महोदय जी समक्ष रखा था भिलाई नगर के युवा विधायक श्री देवेंद्र यादव जी ने भिलाई वासियो के आस्था से जुड़े इस तालाब को संवारने के जो वादा किया था उसी वादे को आज साकार करते हुये आज सेक्टर 2 तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य जोरशोर से जारी है आने वाले समय मे यहाँ तालाब परिसर भिलाई शहर में सेक्टर 2 को एक नई पहचान दिलायेगा, सेक्टर 2 के हर रहवासी का सपना आज साकार होने की ओर है भिलाई नगर के रहवासियों ने जिस सोच व आशाओं के साथ उन्हें विजयश्री दिलाई थी उसी सोच व साकार करते हुये माननीय विधायक जी जनमानस के हित के कार्य कर रहे है इस लिये भिलाई की जनता कहती है #भिलाई की #भलाई #देवेंद्र #यादव
सेक्टर 2 के समस्त रहवासियों व सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय विधायक देवेंद्र यादव को धन्यवाद दिया l