आज़ादी के 75 वां वर्ष के अमृतकाल के पावन उत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम में वृक्षारोपण कार्य किया गया

त्वरित खबरें/ निशा रिर्पोटिंग

 भोरमपुर / दिनाँक 13.08.2023 दिन रविवार को ग्राम पंचायत भोरमपुर मे आज़ादी के 75 वां वर्ष के अमृतकाल के पावन उत्सव के उपलक्ष्य में 75 वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें  सभी युवा मितान क्लब के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी एवं पंचायतवासी सादर आमंत्रित थे। सरपंच ने सभी ग्रामवासी को निवेदन करते कहा था कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेवें । समय सुबह 7.30 बजे स्थान भोरमपुर स्कूल के पास सभी एकत्रित होए  l सभी ग्रामवासी ने इस वृक्षारोपण कार्य में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहत पैमाने पर वृक्ष रोपे गए l