नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन : ओपन योगासन चैंपियनशिप 6 अगस्त को आयोजित...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन दिल्ली से संबद्ध छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 6 अगस्त को गायत्री स्कूल केशर नगर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसमें अविभाजित राजनांदगांव जिले से सभी योगासन स्पोर्ट्स के इच्छुक खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष 9 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष और 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर तथा रिदमिक पेयर इवेंट्स होंगे।