छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है कहीं कहीं जगह जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है प्रदेश में बारिश थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं मौसम विभाग ने फिर एक बार राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है इनमें से 3 जिलों में भारी से बहुत भारी और बाकी 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है |वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी आज भी रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी आपको बता दें कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 60 घंटे तक लगातार वर्षा हो रही है आने वाले दिनों में भी यह भारी बारिश के आसार है |
इसे देखते हुए जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 4 और 5 अगस्त को छुट्टी की घोषित की गई है रायपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण टिकरापारा थाना की बाउंड्री वॉल डह गई जिसकी चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं | हादसे के वक्त घटनास्थल पर किसी व्यक्ति के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है रायपुर बिलासपुर सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए यह चेतावनी जारी की गई है प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालत ऐसा है जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है |
सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है बीजापुर जिले में 54 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है इसी तरह सुकमा जिले में 39% और राजधानी रायपुर में 36% औसत से ज्यादा बारिश हुई है बालोद जिले में 25 फ़ीसदी ज्यादा औषध बारिश दर्ज की गई है रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिला में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है |
वहीं राजनांदगांव,दुर्ग,बेमेतरा,बिलासपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है इधर लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के सभी स्थानों पर तापमान की कमी दर्ज की गई है रायपुर में रात का तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है जो सामान्य से 1 डिग्री कम है वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे आ गया है और यह 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है |
यही स्थिति राज्य के बाकी स्थानों की बीवी है बारिश का सबसे ज्यादा असर दुर्ग के तापमान पर पड़ा है वहां का तापमान सामान्य से 6 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे चल रहा है वहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है |