पदमनाभपुर में आयोजित बच्चों ने लालन-पालन में कार्यकताओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सम्मेलन में शामिल हुए..

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- प्रदेश के लोक निर्माण कृषि व गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख सहित अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों की देखभाल करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासन की कन्या विवाह योजना, सक्षम योजना एवं नोनी सुरक्षा आदि योजनाओं का क्रियान्वयन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा पूरा हो पाता है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा मायने रखता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि वह एक परिवार के रूप में कार्य करती है। अपने घर का संचालन करने के साथ साथ फील्ड के दौरान बच्चों को सीखने का कार्य भी करती है। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर एक आदमी बनाने की बात कही। मंत्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गाे के लिए योजना बनाई है, जिससे सभी को लाभ मिल सके।  

 बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं का उद्देश्य उसे आगे बढ़ाना और साथ ही उनका संरक्षण करना है। बेटी आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा। बेटी को सुरक्षित नही कर पाएंगे तो इस नारे का कोई अर्थ नही है। बेटो को संस्कारी बनाओं और बेटी को सम्मान दो।