दुर्ग- नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत आधार अपडेट करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है। शिविर की शुरूआत दिनाँक 27 से 29 शीतला मंदिर प्रांगण वार्ड 06 से की जाएगी। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि आमतौर पर आधार अपडेट नहीं होने से आयुष्मान कार्ड बनाने में समस्या आ रही थी । यही वजह है कि वार्डवार आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही आधार अपडेट करने शिविर लगाने निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आधारकार्ड/आयुष्मन कार्ड के लिए अलग से क्लस्टर बनाकर शिविर के शेड्यूल में शामिल किया गया है। यहां लगेगा शिविर बुधवार दिनाँक 27 से 29 जुलाई शीतला मंदिर वार्ड क्रमांक 06,दिनाँक 28 से 29 जुलाई सरदार बल्लभ भाई पटेल स्कूल शनिचरी बाजार वार्ड क्रमांक 31,दिनाँक 27 से 29 राम मंदिर गौरा चौरा वार्ड 37 दिनाँक 31 जुलाई से 2 अगस्त श्रमिक भवन वार्ड पार्षद के निवास के निकट वार्ड 15,दिनाँक 31 से 2 अगस्त पार्षद हमीद खोखर के घर के पास वार्ड 41,दिनाँक 3 अगस्त से लेकर 5 अगस्त तक यादव छात्रावास वार्ड क्रमांक 28,पटेल धर्मशाला गया नगर वार्ड क्रमांक 05 के अलावा शिव मंदिर गिरधारी नगर वार्ड क्रमांक 09 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।