दुर्ग में IT की रेड :इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रात में राइस मिलर कैलाश रुंगटा के घर पहुंची टीम, जांच जारी...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- दुर्ग के बड़े व्यवसायी और राइस मिलर कैलाश रुंगटा के घर मंगलवार रात से आईटी की टीम पहुंची है। टीम की जांच जारी है। बताया जा रहा है ये टीम बाहर से आई है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मंगलवार रात 9 बजे अचानक दुर्ग में लकड़ी टाल रोड मलवीय नगर स्थित राइस मिलर कैलाश रुंगटा के घर पहुंची। टीम ने जाते ही पूरे घर को सील कर दिया। किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया और अंदर नहीं आने दिया गया। अचानक पड़ी आईटी की रेड से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि व्यापारी के यहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जानकारी आईटी को लगी थी। हवाला के पैसों को खपाने की बात कही जा रही है। इसी मामले में बार से टीम जांच करने पहुंची है। खबर लिखे जाने तक टीम क्या कुछ मिला ये जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी अधिकारी बंगले के अंदर जांच में जुटे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि टीम को बड़ी टैक्स चोरी और नगदी की जानकारी मिली है, इसलिए उनकी जांच रात से लगातार जारी है।