दुर्ग /भिलाई- जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवर यात्रा 24 जुलाई को सुबह 6 बजे निकाली जाएगी। कांवर यात्रा शिवनाथ नदी स्थित तट से शुरू होगी। जहां से शिवभक्त जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर देवबलौदा के लिए रवाना होंगे। आयोजन में भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
भक्त शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेंगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इस भव्य आयोजन का नेवता सेवा वाहिनी जिले के सभी सभी के लोगों को दे रहे हैं। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडियो शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े। हर साल की तरह इस साल भी विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी।