UPSC के टॉपर्स भिलाई में उम्मीदवारों को देंगे निशुल्क टिप्स : दुर्ग जिला प्रशासन और भिलाई निगम द्वारा भिलाई में स्पेशल आयोजन ...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

IAS ,IPS औरIRS देंगे सवालों का जवाब...

भिलाई- भिलाई को एजुकेशन हब कहा जाता है यहां सभी कोर्स के छात्र और कॉम्पिटेटिव और सिविल सर्विस की तैयारी करने के साथ रहते हैं दुर्ग जिला प्रशासन और भिलाई नगर निगम यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई टॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूपीएससी चयनित अनुभवी एवं टॉपर्स प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर टिप देंगे और अपने पूरे अनुभवों को साझा करेंगे |

 ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन रविवार जुलाई 16 जुलाई बीआईटी के ऑडिटोरियम में UPSC  की तैयारी करने वालों को चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी ,अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर ,आईपीएस आकाश कुमार पूरे अनुभवों को स्टूडेंट को साझा करेंगे यही नहीं स्टूडेंट्स इनसे सवाल भी कर सकते हैं अब प्रश्नोत्तरी भी होगी था कि कोई भी संशय हो उसे दूर किया जा सके कार्यशाला में भाग लेने के लिए बीआईटी के ऑडिटोरियम में ही 9:30 बजे से पंजीयन होगा तथा 10:00 बजे से  कार्यशाला प्रारंभ होगी |