दुर्ग में असली और नकली बजरंग दल VHP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस : अंजोरा चौकी विवाद के बाद रतन यादव समेत चार निष्कासित...

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई-  दुर्ग जिले में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल को लेकर दो गुटों में विवाद की स्थिति बनी हुई है पिछले दिनों अंजोरा चौकी में हुए विवाद के बाद अब विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारी ने मीडिया के सामने आज अपनी बात रखी विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोलछा ने कहा कि बजरंग दल के प्रांत संयोजक पिछले डेढ़ वर्षो से ऋषि मिश्रा है जबकि रतन यादव को इस पद से पहले ही मुक्त किया जा चुका है |

वही अंजोरा चौकी में हुई दुर्घटना के बाद रतन यादव सहित रवि निगम कमल साव, रवि सारथी को अनुशासनहीनता के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है प्रदेश पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल में आयु सीमा भी 40 वर्षों से ज्यादा की उम्र पूरी होने के बाद रतन यादव को डेढ़ साल पहले ही उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था | वही पिछले दिनों चौकी में हुए विवाद के बाद उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है | उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समाज को जोड़ने चालू करने का कार्य करता है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति संगठन के खिलाफ कार्य करेगा तो, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा |