छात्रों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन :देश में हर साल तंबाकू की वजह से सबसे ज्यादा मौतें, इसे हम सभी को समझना होगा : डॉ. भगत

त्वरित खबरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

सीएसआईटी कोलिहापुरी में तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिला चिकित्सालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में मुख्य रूप से मेडिकल अफसर डॉ. मुनीष भगत मौजूद थे। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर स्लोगन, पोस्टर, रंगोली जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसके प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिता में प्रथम निशा साव, द्वितीय चांदनी साहू, तृतीय भोज प्रताप, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता प्रथम राजपाल, द्वितीय सोनाली, तृतीय सुशांत साहू, रंगोली प्रतियोगिता प्रथम गुंजा देशमुख समूह, द्वितीय धारिणी साहू समूह, तृतीय यशिका वर्मा रहीं।डॉ. भगत ने कहा कि सारे नशीले पदार्थ का सेवन एक तरफ और तम्बाकू का सेवन एक तरफ है। तम्बाकू खाने से प्रत्येक वर्ष सबसे अधिक मृत्यु हो रही है। सीएसआईटी के चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने भी छात्रों को जरूरी जानकारी दी।