जान से मारने की धमकी के बाद अब The Kerala Story की अदा शर्मा का हुआ ऐक्सिडेंट, एक्ट्रेस ने कही ये बात

त्वरित ख़बरें

  ‘The Kerala Story’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है |धर्मांतरण और लव जिहाद पर बनी इस फिल्म ने बवाल मचा दिया है  | इन सबके बीच एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) को जान से मारने की धमकी मिली और उसके बाद उनका एक्सीडेंट (adah sharma accident) भी हो गया, इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई है |एक्ट्रेस ने खुद अपनी सेहत का हाल बताया है | 

अदा शर्मा (Adah Sharma) ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं | उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिक्र की कोई बात नहीं है |वह और उनकी पूरी टीम ठीक है |एक्ट्रेस ने लिखा, मैं ठीक हूं दोस्तों, हमारे एक्सीडेंट की खबर वायरल होने के बाद मेरे पास बहुत से लोगों के मैसेज आ रहे हैं | हमारी पूरी टीम और हम पूरी तरह स्वस्थ हैं | कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है , आप सभी की फिक्र के लिए शुक्रिया  |

डायरेक्टर ने रोड एक्सीडेंट की दी थी जानकारी 

इससे पहले ‘द केरला स्टोरी’ के डायरेक्टर ने रोड एक्सीडेंट को लेकर जानकारी दी थी | उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जाने वाले थे| लेकिन दुर्भाग्य से हम इमरजेंसी हेल्थ इश्यू के चलते ट्रैवल नहीं कर सके |करीमनगर के लोगों से दिल से माफी मांगता हूं , हमने अपनी बेटियों को बचाने के लिए एक फिल्म बनाई है |प्लीज हमें सपोर्ट करते रहे | #हिंदू एकता यात्रा.