आर्ट ऑफ़ लिविंग डे : भिलाई के सेक्टर 10 में मनाया जा रहा है , अवतरण दिवस

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

भिलाई -   दिन प्रतिदिन के तनाव और खिचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद  लेना ही आर्ट ऑफ़ लिविंग है ,यह एक तकनीक है | जिसके माध्यम से तनाव और चिंता को दूर कर जीवन में ख़ुशी और आनंद  लाने की कला है |

 इसकी स्थापना 1981 में रविशंकर ने की थी |आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के 180 देशो में केंद्र है | आर्ट ऑफ़ लीविंग साँस लेने की तकनीकी , धयान और योग पर आधारित  कई तनाव उन्मूलन और आत्मविकास कार्यक्रम प्रदान करता है | आज गुड़ीचा सेक्टर 10  में शाम के 7 बजे अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रहा गया है |