मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर से कल मर्डर केस की घटना सामने आयी जिसकी जानकारी लेना भी आप अगर चाहे तो वैशाली नगर के टीआई जवाब देने में आनाकानी करते हैं कहते हैं जाँच चल रहा है फिर बताएंगे बोलकर फोन काट देते हैं उच्च अधिकारी प्रशांत अग्रवाल से भी इसकी जानकारी लेना चाहे तो सरकारी नंबर पर भी कोई भी कॉल रिसीव नहीं किया जाता इसी तरह एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को जानकारी पूछने के लिए कॉल करने पर फोन नहीं उठाया जाता किंतु कुछ समय पश्चात कॉल आने पर उनका भी जवाब यही रहता है कि जांच चल रही है बताया जाएगा और फोन काट दिया जाता है यह सनसनीखेज घटना रात्रि 9:30 बजे की है जिसकी खबर मृतक के माता को रात्रि 11:00 बजे पुलिस वालों के माध्यम से चलती है कि आपके लड़के का मर्डर हो चुका है मृतक का नाम कार्तिक साहू उम्र 21 वर्ष निवासी रामनगर कारगिल चौक शकुंतला विद्यालय के पास का मर्डर हो चुका है इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी शासन-प्रशासन हाथ धरे बैठी है जो कि माननीय भूपेश बघेल के क्षेत्र की घटनाओं ने अपनी पकड़ बना ली है इसलिए नहीं थम रहे अपराध सीएम महोदय एवं गृह मंत्री के क्षेत्र में गोली चलने, लूटपाट, मर्डर, मिलावट जैसी घटनाएं आम हो चुकी है, क्या नहीं दे रहा है शासन प्रशासन इस पर उचित रूप से ध्यान कहाँ हो रही चुक पूछता है दुर्ग भिलाई, जल्द से जल्द ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक हो चुका है कहां छत्तीसगढ़ की शासन प्रशासन कर रही है चुक इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को देने पर अधिकारी फोन उठाने में ही असमर्थ होते हैं तो कार्यवाही क्या खाक करेंगे यह आप लोग भली-भांति समझ सकते हैं |
WhatsApp Video 2021 07 19 at 12 07 45 PM