सुकमा - जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के इत्तापारा में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है | जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगी 2 टिप्पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया है | घटना की सूचना मिलते ही डीआरजी की टीम मौके पर पहुंचकर तीन मजदूरों को सुरक्षित थाना फूलबगड़ी लाया |
घटना के बाद ये माना जा रहा है कि, बिना सुरक्षा और सूचना दिए कार्य करने से नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है | हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है | घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है |